छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चल रहे विवाद और आरोपों के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद राज्य में कांग्रेस के लिए बड़ा पद है। कांग्रेस में रहते हुए किसी के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष के कामकाज पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।
दरअसल, अकबर ने यह बात पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर दिए गए बयान के बाद उठे विवाद को लेकर कही। हालांकि, जुनेजा ने अपने बयान के अगले दिन फिर सफाई दी है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
अकबर ने इस संबंध में कहा है कि अगर सवाल करने वालों के मुताबिक मीडिया में उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है तो वे अपनी बातों का खंडन कर और सही बात पेश कर कांग्रेस अध्यक्ष के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से कांग्रेस को नुकसान होता है।
विवाद की जड़ यह है
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और उनके कामकाज पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदला जाना चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होता।
वे राजीव भवन (प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रायपुर) में प्रवेश नहीं करेंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जुनेजा को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस जारी होने के बाद जुनेजा अपने बयान से पलट गए हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा था, उसे मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। जुनेजा ने निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्होंने पार्षद का टिकट मांगा था, जो नहीं दिया गया। बाद में उसी प्रत्याशी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।











