ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़टॉप खबरें

मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण का किया शुभारंभ, कहा-स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव होता है। 

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिला अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नवीन जिला अस्पताल करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। यह अत्याधुनिक अस्पताल 100 बिस्तरयुक्त होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव होता है। जीपीएम जिले में नए अस्पताल भवन का निर्माण स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती देगा। उन्होंने 52 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त एवं 71 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को रोगमुक्त, सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता, स्वास्थ्य विभाग और पंचायतों के संयुक्त प्रयासों से यह संभव हो पाया है कि जिले की कई पंचायतें टीबी और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त हो गई हैं।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैंकरा, अनेक जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

What's your reaction?

Related Posts