प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक ग्राम दुधली (जिला-बालोद) में आयोजित हुआ। इस भव्य जंबूरी में सभी राज्यों से लगभग 15000 रोवर रेंजर सम्मिलित हुए। सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में सरगुजा संभाग के 6 जिले से रोवर, रेंजर और स्काउटर गाइडर ने अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए इस jamboree की प्रतियोगिताओं में अपनी जीत दर्ज की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कैम्प क्राफ्ट, स्टेट गेट, मार्च पास्ट कलर पार्टी, प्रदर्शनी, फोक डांस, एथनिक फैशन शो प्रतियोगिता जिसमें सरगुजा संभाग के रोवर रेंजर के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। सरगुजा संभाग का ‘हाय रे सरगुजा नाचे’ गीत पर लोक नृत्य, झांकी इत्यादी jamboree के आकर्षण का केन्द्र रहा। साथ ही करियर काउंसलिंग, यूथ पार्लियामेंट, नारी सशक्तिकरण पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी जिले के रोवर, रेंजर की सहभागिता रही। बालोद जिले में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय jamboree में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा 20 हजार लोगों को एक साथ “बाल विवाह मुक्त भारत” की शपथ दिलाई गई, जिसको लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। साथ ही शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गजेंद्र यादव के करकमलों से वृक्षारोपण कर इस पुनीत कार्य को सम्पन्न करवाया गया एवं साथ में विभिन्न राज्यों से आये रोवर, रेंजर के द्वारा भी फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष हमारी धरती माता का गहना है। वन है तो हम हैं, वन हमारा घर है, जो हमें हवा, पानी, भोजन देता है। इस प्रकृति की सुंदरता वनों से है। प्रकृति संतुलन हेतु वनों एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब नागरिक का कर्तव्य भी है। इस हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण कर हरित भारत हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर अपने जीवन को सुरक्षित, संरक्षित रखने का संदेश दिया।

जंबूरी के समापन अवसर पर सरगुजा संभाग के विशेष प्रदर्शन एवं सहयोग हेतु राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा द्वारा सम्मानित कर स्मृति चिन्ह सरगुजा संभाग हेतु प्रदत्त किया गया। जिसे शिविर में उपस्थित सरगुजा संभाग प्रभारी त्रिभुवन शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त द्वारा संयुक्त संचालक संजय गुप्ता एवं सहायक संचालक अनिल अग्रवाल एवं प्रवीण सिन्हा, अनीस अंसारी MIS प्रशासक सरगुजा संभाग को ससम्मान भेंट किया गया।











